वार्षिक राशिफल 2023| सबसे सटीक सबसे सही

वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार शनि 16 जनवरी, 2023 को कुंभ राशि में गोचर करेगा। बृहस्पति  21 अप्रैल, 2023 को मेष राशि में गोचर करेगा। इस वर्ष की शुरुआत में मंगल वृषभ राशि में वक्री रहेगा। 1 नवंबर, 2023 को राहु मेष राशि से मीन राशि और केतु तुला राशि से कन्या राशि की ओर जाएगा। यह देखना रोचक है कि सभी 4 प्रमुख ग्रह – राहु, केतु, बृहस्पति और शनि 2023 के दौरान एक राशि से दूसरी राशि में गोचर कर रहे हैं। यह  लोगों के लिए बड़े बदलाव ला सकता है।

वार्षिक राशिफल 2023 | मेष राशि

शनि आपको ढाई साल तक अच्छी बढ़त देगा।  31 अक्टूबर, 2023 तक राहु चिंता और तनाव पैदा कर सकता है। जन्म गुरु 21 अप्रैल, 2023 और 4 सितंबर, 2023 के बीच  रुकावटें पैदा कर सकता है। यदि आप इस अवधि में सावधान रहें, तो वर्ष 2023 को शांति से पार कर पाएंगे।

21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच  विद्यार्थी लोग अपने करीबी दोस्त के साथ ब्रेकअप के कारण शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रतिकूल दौर से गुजरेंगे।

नौकरी पेशा लोग  अगर अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं तो 17 जनवरी, 2023 और 21 अप्रैल 2023 के बीच अच्छे वेतन पैकेज वाली नौकरी पाएंगे।

यदि आप चाइल्ड कस्टडी, गुजारा भत्ता या तलाक के मामलों से गुजर रहे हैं, तो प्रतिकूल परिणाम के कारण आपको  कष्ट होगा।

आपको 17 जनवरी, 2023 और 21 अप्रैल, 2023 के बीच घर के नवीनीकरण, नए घर, शादी समारोह या किसी अन्य शुभ कार्यक्रम पर बहुत पैसा खर्च करना होगा। 

01 जनवरी, 2023 से 18 जनवरी, 2023 तक: धनहानि

आपके 12वें भाव में बृहस्पति, 10वें भाव में शनि इन 17 दिनों में प्रतिकूल परिणाम देगा। यह अवधि अधिक खर्चे कराएगी। यह खर्च शादी के लिए महंगा सामान खरीदने, नए घर के लिए महंगा समान खरीदने से संबंधित हो सकता है।

18 जनवरी, 2023 से 23 अप्रैल, 2023 तक: अच्छा समय

शनि का आपके 11वें भाव में गोचर बड़ा भाग्यशाली पहलू है।   कार्यस्थल पर आपके काम का दबाव और तनाव कम होगा। नौकरी के नए अवसरों की तलाश करने के लिए अच्छा समय है। अगर आप सिंगल हैं तो इस दौरान शादी करेंगे।  इस अवधि में आपका स्टॉक ट्रेडिंग और निवेश लाभदायक रहेगा।

23 अप्रैल, 2023 से 06 सितंबर, 2023 तक:  आजमाइश का दौर

आपने हाल के दिनों में जिस सौभाग्य का आनंद लिया, वह समाप्त हो जाएगा, क्योंकि बृहस्पति 21 अप्रैल, 2023 से आपके जन्म स्थान पर होगा।  इस चरण में आपका स्वास्थ्य  प्रभावित हो सकता है।  आप थोड़ा-सा काम करने से भी थक सकते हैं। आपको इस दौरान अपनी नौकरी बदलने से बचने की जरूरत है। इस चरण में स्टॉक ट्रेडिंग से वित्तीय संकट आएगा।

06 सितंबर, 2023 से 06 नवंबर, 2023 तक: भरपाई

आपके जन्म स्थान पर वक्री गुरु और राहु की युति इस चरण में आपको अच्छी राहत देगी। । अब आप फिर से आत्मविश्वास हासिल करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। आप वह प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जो तुरंत रहने लायक स्थिति में हो।  इस चरण में आपका स्टॉक निवेश काफी बेहतर करेगा।

वार्षिक राशिफल 2023 | मेष राशि – उपाय व सावधानियां

1. आप विष्णु सहस्रनाम और सुदर्शन महामंत्र सुन सकते हैं।
2. आप वृद्धाश्रम में समय या पैसा खर्च कर सकते हैं।
3. आप एकादशी के दिन उपवास कर सकते हैं।
4. आप अमावस्या को अपने पितृदेवों से प्रार्थना कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | वृष राशि

इस वर्ष की शुरुआत आपके 9वें भाव में शनि और 11वें भाव में बृहस्पति के रूप में होगी। आप लाभ स्थान पर बृहस्पति के कारण अच्छा लाभ कमाएंगे। नया साल शुरू होते ही कई स्रोतों से धन प्रवाह के संकेत मिल रहे हैं। आपके 11वें भाव में बृहस्पति और छठे भाव में केतु आपके सौभाग्य को कई गुना बढ़ाएंगे। आपको अच्छी बचत और कोई कर्ज नहीं होने के कारण मानसिक शांति मिलेगी और अच्छी नींद आएगी। अपने सपनों के घर में जाने से खुशी होगी। आपको लॉटरी और जुआ 01 जनवरी, 2023 और 17 जनवरी, 2023 के बीच अच्छी किस्मत देंगे।  लेकिन आपके 12वें भाव में बृहस्पति और राहु की युति के कारण 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच का समय अच्छा नहीं दिख रहा है।

जब बृहस्पति आपके 12वें भाव में आ जाएगा और राहु के साथ युति करेगा, तो 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

विद्यार्थीयों को अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ घनिष्ठता  खुशी दे सकती है। आप अपनी पढ़ाई और खेल में बहुत सफल होंगे। हो सकता है कि 21 अप्रैल, 2023 तक पहुंचने के बाद चीजें ठीक से न चलें। आपको अपनी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

नौकरी पेशा लोगों के लिए नई नौकरी के लिए आवेदन  के वास्ते  अच्छा समय है। आपको अच्छा सैलरी पैकेज और पद के साथ किसी बड़ी कंपनी से बेहतरीन जॉब ऑफर मिलेगा।  विदेश स्थानांतरित होने के लिए अच्छा समय है। 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
आपके 11वें भाव में बृहस्पति और छठे भाव में केतु कानूनी जीत दिलाएंगे।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: अच्छा भाग्य

नया साल 2023 शुरू होने पर सभी प्रमुख ग्रह अच्छी स्थिति में हैं।  आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें बड़ी सफलता पाएंगे। आप अभी प्रचुर धन प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य, परिवार और रिश्ते से खुश रहेंगे। उपयुक्त साथी खोजने और विवाह करने के लिए उत्तम समय है। अंतरराष्ट्रीय स्थानांतरण के भी संकेत मिल रहे हैं। आप स्टॉक ट्रेडिंग और स्पेक्युलेशन के माध्यम से अच्छा पैसा कमाएंगे। आप लॉटरी और जुए में भी किस्मत आजमा सकते हैं।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: काम का दबाव, लेकिन आर्थिक सफलता

शनि आपके 10वें भाव में गोचर करेगा, जो इस चरण में काम का दबाव बढ़ाएगा। आप बृहस्पति और केतु के बल से अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में सक्षम रहेंगे। इस चरण में प्रमोशन मिलने की अच्छी संभावना है। आप आर्थिक स्थिति में सुधार से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।  आप कानूनी मुसीबतों से भी बाहर निकलेंगे।  दूसरे देश में बसने के भी संकेत मिल रहे हैं।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: आर्थिक समस्याएं

बृहस्पति और राहु 21 अप्रैल, 2023 से आपके 12वें भाव में युति कर रहे होंगे। आपके 10वें भाव में शनि काम का अधिक दबाव और तनाव पैदा करेगा। आप छिपे हुए शत्रुओं द्वारा रचे गए षड्यंत्र के कारण मानसिक शांति गंवा देंगे। इस दौरान निवेश संपत्ति खरीदने से बचें। इस दौरान शेयर ट्रेडिंग से नुकसान ज्यादा होगा।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: अच्छा समय

आप राहु/केतु गोचर काल के अंतिम छोर पर हैं। गुरु और शनि दोनों वक्री होंगे। फिर से आत्मविश्वास हासिल करेंगे।  आपके काम का दबाव और तनाव कम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। आप वह प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जो तुरंत रहने लायक स्थिति में हो।

वार्षिक राशिफल 2023 | वृष राशि – उपाय व सावधानियां

1. आप पूर्णिमा को सत्यनारायण पूजा कर सकते हैं।
2. आप निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा में सहायता कर सकते हैं।
3. आप वृद्ध और दिव्यांगजन की सहायता कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | मिथुन राशि

आप 01 जनवरी, 2023 और 16 जनवरी, 2023 के बीच वित्तीय संकट या भावनात्मक आघात से  गुजर सकते हैं। अच्छी खबर यह है कि आप 16 जनवरी, 2023 को अष्टम शनि से बाहर आ रहे हैं।
16 जनवरी, 2023 और 21 अप्रैल, 2023 के बीच समस्याओं की तीव्रता बहुत कम हो जाएगी। यह समस्याओं को एक-एक कर सुलझाने के लिए अच्छा समय है।  बृहस्पति का आपके लाभ स्थान 11वें भाव में गोचर 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच अच्छा भाग्य देगा।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: सबसे प्रतिकूल समय

दुर्भाग्य से, यह सख्त आजमाइश का दौर होने जा रहा है।
यदि आपने किसी शुभ कार्य की योजना बनाई है, तो वह आपके नियंत्रण के बिना रद्द या स्थगित हो जाएगी।  आपको नौकरी छोड़ने के लिए भी फुसलाया जा सकता है। स्थान परिवर्तन के लिए समय ठीक नहीं है। स्टॉक ट्रेडिंग और निवेश से पूरी तरह दूर रहें।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: अच्छी भरपाई

हार्दिक बधाई! आपने बेहद मुश्किल अष्टम शनि चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। अब शनि और राहु बृहस्पति के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए अच्छी स्थिति में होंगे। आप हाल के दिनों की तुलना में शानदार भरपाई देखेंगे। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके बैंक लोन अच्छे एपीआर के साथ मंजूर हो जाएंगे। शेयर ट्रेडिंग और निवेश से दूर रहें। रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के लिए अच्छा समय नहीं है।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: अच्छा भाग्य

बृहस्पति और राहु आपके लाभ स्थान 11वें भाव में युति कर रहे होंगे। शनि 17 जून, 2023 को कुंभ राशि में वक्री होगा, जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा।  आपके काम का दबाव और तनाव कम होगा। जिस प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब होगी।  इस दौरान कारोबारियों को अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा।

आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है।  खासतौर से 17 जून, 2023 से स्टॉक ट्रेडिंग लाभदायक होगी। यदि आपकी अनुकूल महादशा चल रही है, तो स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग अमीर बना देगी। अचल संपत्ति का कोई भी लेन-देन करने के लिए अच्छा समय है। आप निवेश संपत्ति खरीदने में सफल होंगे।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: मिश्रित परिणाम

बृहस्पति आपके 11वें भाव में और शनि 9वें भाव में वक्री होगा। आपके 11वें भाव में राहु अच्छे परिणाम देगा। लेकिन आपके 5वें भाव में केतु परेशानी का कारण बन सकता है। आपको मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे।

जिन लोगों की कुंडली में काल सर्पदोष है, उन्हें इस चरण में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान स्टॉक ट्रेडिंग और किसी भी अन्य जोखिम भरे ट्रेडिंग से दूर रहें।

वार्षिक राशिफल 2023 | मिथुन राशि – उपाय व सावधानियां

1. आप एकादशी और अमावस्या को उपवास तथा अपने पितृदेवों से प्रार्थना कर सकते हैं।
2. आप अधिक वित्तीय सफलता पाने के लिए भगवान बालाजी से प्रार्थना कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | कर्क राशि

नया साल 2023 एक अच्छे नोट के साथ शुरू होगा, क्योंकि बृहस्पति आपके भाग्य स्थान 9वें भाव में होगा। आप चिंता, तनाव और शारीरिक बीमारियों से बाहर निकल आएंगे। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। आप एक-एक करके समस्याओं का समाधान करेंगे। आप 21 अप्रैल, 2023 तक अपने करियर और वित्त में शानदार प्रगति करेंगे।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: भाग्य का साथ

आपके भाग्य स्थान पर बृहस्पति इस चरण में अच्छा लाभ देगा। अब आप शारीरिक बीमारियों से निजात पाएंगे। आप पुनः अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करेंगे।  आपको वेतन वृद्धि के साथ अगले स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है।

कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। लंबी दूरी की यात्रा शुभ फल देगी। विदेश स्थानांतरित होने के लिए शानदार समय है।
आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। प्रचुर धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आप नया घर खरीदने और वहां रहने के लिए जाने में सक्षम होंगे। आपको स्टॉक ट्रेडिंग से अच्छा मुनाफा होगा।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: कड़ी मेहनत के साथ अच्छा भाग्य

आपके लिए 17 जनवरी, 2023 से ढाई साल के लिए अष्टम शनि शुरू होगा।  चूंकि आपके लिए अष्टम शनि शुरू हो गया है, तो आपको निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लेकिन आप काम पूरा करने में सफल रहेंगे और इस चरण में पुरस्कार भी पाएंगे।

आपको अधिक फाइबर और प्रोटीन युक्त भोजन लेने की आवश्यकता है। । संतान के जन्म से आपके पारिवारिक वातावरण में खुशियां बढ़ेंगी।आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेंगे। जिस प्रमोशन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, वह अब हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति से खुश रहेंगे।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: सख्त आजमाइश का दौर

शनि पहले से ही आपके अष्टम स्थान पर विघ्न डालने के लिए गोचर कर रहा है। अब गुरु आपके 10वें भाव में जाएगा। आप राहु और केतु से भी किसी अच्छे परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकते। अष्टम शनि का असल ताप अब महसूस होगा।

आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आपकी पारिवारिक समस्याएं मानसिक शांति भंग करेंगी।  कामकाजी पेशेवर काम के अधिक दबाव और ऑफिस की राजनीति से प्रभावित होंगे।
स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग वित्तीय संकट पैदा करेगी।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: आपकी मेहनत का फल

4 सितंबर, 2023 को बृहस्पति वक्री हो जाएगा, जो काफी राहत देगा। वक्री शनि शुभ फल देगा। राहु और केतु के कारण होने वाली समस्याओं की तीव्रता बहुत कम हो जाएगी। आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में तेजी से स्वास्थ्य-लाभ मिलेगा। आप शारीरिक बीमारियों से निजात पाएंगे।  आपके काम का दबाव और तनाव कम होगा। आपको अपने कार्यस्थल पर किसी सीनियर सहकर्मी के माध्यम से मार्गदर्शन या सहयोग मिलेगा, जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। आपको अपनी पिछली गलतियों का अहसास होगा। आप अपने स्टॉक निवेश में अच्छी रिकवरी देखेंगे।

काली नज़र से बचायेंगे आपको नज़र उतारने के ग्यारह उपाय

वार्षिक राशिफल 2023 | कर्क राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप ध्यान और प्रार्थना से अपनी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ा सकते हैं।
2. आप छिपे हुए शत्रुओं से सुरक्षा पाने के लिए सुदर्शन महामंत्र सुन सकते हैं।


वार्षिक राशिफल 2023 | सिंह राशि

यह नया साल आपके लिए कई समस्याओं के साथ शुरू हो रहा है।   आपको अपने पेट और आंख में समस्या हो सकती है। 21 अप्रैल, 2023 को हो रहा बृहस्पति का गोचर सौभाग्य लेकर आएगा। 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच आपकी शानदार बढ़त होगी। 04 सितंबर, 2023 और 31 दिसंबर, 2023 के बीच थोड़ी समस्या का सामना करना होगा।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: खराब शुरुआत

आपके छठे भाव में शनि का गोचर अच्छा दिख रहा है। लेकिन आपके 8वें भाव में बृहस्पति शनि के सकारात्मक प्रभावों को निष्फल कर देगा। आपको जीवन के कई पहलुओं में समस्याएँ होंगी।
कारोबारी लोग कष्टदायक दौर से गुजर रहे होंगे। आप शेयर बाजार में बहुत सारा पैसा गंवा सकते हैं। लॉटरी, जुआ और अन्य स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग से दूर रहें।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: सबसे प्रतिकूल समय

आप अष्टम गुरु के असल ताप से गुजर रहे होंगे। अब शनि भी आपके सप्तम भाव में जा रहा है।  इस चरण में चीजें आपके काबू से बाहर जा सकती हैं। कोई भी खास फैसला लेने के लिए आपको अपने कुंडली बल पर निर्भर रहने की जरूरत है। आपके परिवार के साथ गंभीर झगड़ा और बहस होगी।  आप अपनी नौकरी से इस्तीफा भी दे सकते हैं, क्योंकि आपके कार्यस्थल पर चीजें खराब हो रही हैं। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होगा।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: शानदार समय

‘अष्टम गुरु’ चरण को पार करने के लिए हार्दिक बधाई। शनि 17 जून, 2023 को कुंभ राशि में वक्री होगा, जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। गुरु का आपके भाग्य स्थान 9वें भाव में गोचर सौभाग्य प्रदान करेगा।

आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के लिए आपको पहचान मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय है। इस दौरान कारोबारियों को अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।  स्टॉक ट्रेडिंग, खासतौर से 17 जून, 2023 से फायदेमंद होगी। रियल एस्टेट का कोई भी लेनदेन करने के लिए अच्छा समय है।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: औसत समय

बृहस्पति आपके 9वें भाव में वक्री होगा और शनि 7वें भाव में वक्री होगा। आपके 9वें भाव में राहु समस्याएं पैदा करेगा। तीसरे भाव में केतु आपके लिए चीजों को बहुत आसान बना देगा।

आपको मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे। जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, उन्हें इस चरण में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान स्टॉक ट्रेडिंग और किसी भी अन्य जोखिम भरी ट्रेडिंग से दूर रहें।

वार्षिक राशिफल 2023 | सिंह राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा में सहायता कर सकते हैं।
2. आप वृद्ध और दिव्यांगजन की सहायता कर सकते हैं।
3. बेघर लोगों को धन या भोजन का दान कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | कन्या राशि

शनि 16 जनवरी, 2023 को आपके  छठे भाव में जा रहा है जो कि ढाई साल तक अच्छी बढ़त देगा। आप 17 जनवरी, 2022 और 21 अप्रैल, 2023 के बीच सबसे अच्छे समय का अनुभव करेंगे। आपकी लंबे समय की इच्छाएं और सपने सच होंगे।

लेकिन 21 अप्रैल, 2023 के बाद चीजें ठीक नहीं हो सकती हैं। बृहस्पति का आपके 8वें भाव में गोचर बाधाओ का कारण बनेगा। 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच आपका स्वास्थ्य और रिश्ते प्रभावित होंगे।

आपको 04 सितंबर, 2023 और 4 नवंबर, 2023 के बीच का समय काफी राहत देगा। 04 नवंबर, 2023 और 30 दिसंबर, 2023 के बीच का समय मध्यम बढ़त और सफलता देगा। मेरा सुझाव है कि आप जीवन में अच्छी तरह से सेटल होने के लिए 21 अप्रैल, 2023 से पहले के समय का उपयोग करें।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: शानदार समय

आपको अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। आप अगले स्तर पर प्रमोशन पाने की राह पर होंगे।  आपके कारोबार की बढ़त शानदार दिख रही है। आप अपने स्टॉक ट्रेडिंग से अच्छा मुनाफा कमाएंगे। इस दौरान जुआ और स्पेक्युलेशन भी धनवान बना देगा।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: गोल्डन टाइम

आपके 7वें भाव में बृहस्पति और छठे भाव में शनि राजयोग बनाएंगे। आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। यदि आप सिंगल हैं, तो इस चरण में सगाई होगी और शादी कर लेंगे। आपके कारोबार में आश्चर्यजनक बढ़त होगी। आपका नया प्रॉडक्ट लॉन्च मीडिया का ध्यान आकर्षित करेगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: खराब समय

आपने हाल के दिनों में जिस सौभाग्य का आनंद लिया, वह समाप्त होने को है, क्योंकि बृहस्पति 21 अप्रैल, 2023 से आपके 8वें भाव में होगा।  लेकिन शनि चीजों को सामान्य कर सकता है। अच्छी खबर यह है कि भले ही यह कष्टदायक अवधि है, लेकिन चीजें आपके नियंत्रण में रहेंगी। आपको इस दौरान अपनी नौकरी बदलने से बचने की जरूरत है।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: मध्यम समय

आप राहु/केतु गोचर काल के अंतिम छोर पर हैं। आप इस चरण में शानदार भरपाई देखेंगे। गुरु और शनि दोनों वक्री होंगे। अब आप फिर से आत्मविश्वास हासिल करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

वार्षिक राशिफल 2023 | कन्या राशि- उपाय व सावधानियां

1. मंगलवार और शनिवार को मांसाहार से बचें।
2. एकादशी और अमावस्या को उपवास तथा पितृदेवों से प्रार्थना पर विचार करें।

वार्षिक राशिफल 2023 | तुला राशि

नया साल 2023 कई चुनौतियों के साथ शुरू होगा। आपके चौथे भाव में शनि और छठे भाव में बृहस्पति की युति कष्टदायक है। आपके 7वें भाव में राहु शारीरिक रोग और जीवनसाथी के साथ समस्याएं पैदा करेगा।

आपको 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच शानदार राहत मिलेगी। आपके 7वें भाव में बृहस्पति चीजों को काफी बेहतर बना देगा।  04 सितंबर, 2023 और 31 दिसंबर, 2023 के बीच का समय इतना अच्छा नहीं दिख रहा हैं। आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की जरूरत है।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: खराब समय

आपके छठे भाव में बृहस्पति, चौथे भाव में शनि, जन्म राशि पर केतु और 7वें भाव में राहु प्रतिकूल  फल देंगे। आप देखेंगे कि जो कुछ भी करते हैं, वह खिलाफ जा रहा है। अगर आप कुछ भी नहीं करते हैं, तो भी समस्याएँ पैदा होंगी। देर रात तक वाहन चलाने से बचें।

धूम्रपान या मादक पेय के आदी होने से बचें। कोई भी स्टॉक ट्रेडिंग या सट्टा करने से बचें। इस आजमाइशी चरण को पार करने के लिए पर्याप्त प्रार्थना, ध्यान करें और अपनी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाएं।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: औसत समय

अच्छी खबर यह है कि आप अर्धाष्टम शनि से बाहर आ रहे हैं।लेकिन बृहस्पति और राहु परेशानी का कारण बनते रहेंगे। आप पर हाल के दिनों की तुलना में मानसिक दबाव और तनाव कम होगा। आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का सही इलाज मिलेगा। यदि आपने अपनी नौकरी गंवा दी है, तो एक और अस्थायी नौकरी मिल जाएगी।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: शानदार समय

आप 7वें भाव में बृहस्पति गोचर के कारण जीवन में शानदार भरपाई और अच्छे बदलाव देखेंगे। राहु के साथ बृहस्पति की युति राहु के अशुभ प्रभावों को समाप्त कर देगी। आपकी जन्म राशि पर बृहस्पति की दृष्टि अतीत की पीड़ादायक घटनाओं को भुलाने के लिए अच्छी शक्ति देगी।

आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छे पद और वेतन पैकेज के साथ नौकरी का बेहतरीन प्रस्ताव मिलेगा। नए प्रोजेक्ट मिलने से कारोबारी लोग बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे। फ्रीलांसर और कमीशन एजेंट पुरस्कारों से खुश होंगे।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: औसत भाग्य

गुरु आपके 7वें भाव में वक्री होगा और शनि 5वें भाव में वक्री होगा। आपके 7वें भाव में राहु और जन्म स्थान पर केतु इस चरण में अधिक समस्याएं पैदा कर सकते हैं। पैसों के मामले में सावधान रहें। इस दौरान स्टॉक ट्रेडिंग और किसी भी अन्य जोखिम भरे ट्रेडिंग से दूर रहें।

वार्षिक राशिफल 2023 | तुला राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप किसी अन्य गुरु स्थान के दर्शन कर सकते हैं।
2. आप शनि या नवग्रह मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | वृश्चिक राशि

आप नए साल की शुरुआत राजयोग के साथ कर रहे हैं। आप वर्तमान में अपने भाग्य स्थान पर बृहस्पति के बल के साथ जीवन के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। 16 जनवरी, 2023 को हो रहा शनि का गोचर शुभ समाचार नहीं है। लेकिन बृहस्पति 21 अप्रैल, 2023 तक सौभाग्य प्रदान करता रहेगा।

21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच अर्धाष्टम शनि के प्रतिकूल प्रभाव अधिक महसूस किए जाएंगे। यह कई बाधाओं और निराशाओं से भरा सख्त आजमाइशी दौर होने जा रहा है।

आपको 04 सितंबर, 2023 और 04 नवंबर, 2023 के बीच थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन 04 नवंबर, 2023 के बाद का समय प्रतिकूल नजर आ रहा है।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: गोल्डन टाइम

यह आपके जीवन में इनाम देने वाला चरण है। आपको सौभाग्य प्राप्त होगा।  आप स्वास्थ्य, परिवार, रिश्ते, करियर, व्यवसाय, वित्त, व्यापार और निवेश सहित अपने जीवन के सभी पहलुओं में खुश रहेंगे। यदि आप मीडिया, खेल या राजनीति में हैं, तो प्रसिद्धि पाएंगे और सेलिब्रिटी बनेंगे। अगर आप अपनी फिल्में रिलीज करते हैं तो ये सुपरहिट हो जाएंगी।

आपको स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग से अप्रत्याशित लाभ होगा। यदि आपकी अनुकूल महादशा चल रही है तो इस चरण में धनवान हो जाएंगे। प्रचुर धन-प्राप्ति के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। आपको विरासत, लॉटरी, जुआ, या यहां तक कि किसी मुकदमे या बीमा से सेटलमेंट से फायदा मिलेगा।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: सौभाग्य

17 जनवरी, 2023 से आपके लिए अर्धाष्टम शनि शुरू हो गया, इसलिए कामकाज पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लेकिन आप काम को पूरा करने में सफल रहेंगे और इस चरण में इनाम भी पाएंगे।

आप अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेंगे। जिस प्रमोशन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह अब हो सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति से खुश रहेंगे। कैश फ्लो सरप्लस रहेगा। स्टॉक ट्रेडिंग लाभदायक होगी। लेकिन स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग और ऑप्शंस ट्रेडिंग के लिए आपकी कुंडली से और सहयोग की जरूरत होगी।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: थोड़ा समस्या वाला समय

आप पेट की समस्या, लिवर की समस्या, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज से पीड़ित हो सकते हैं।

ऑफिस की राजनीति के कारण आपका कामकाजी जीवन प्रभावित होगा।  अब आपकी आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी। अगर आप नया घर बनाने के लिए एडवांस देते हैं तो सावधान हो जाएं।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: अच्छा समय

आप इस चरण में अच्छे स्वास्थ्य को पुनः प्राप्त करेंगे। आपके परिवार के साथ संबंध अच्छे दिख रहे हैं। आपके काम का दबाव और तनाव कम होगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। आप वह प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जो तुरंत रहने लायक स्थिति में हो।

वार्षिक राशिफल 2023 | वृश्चिक राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप ध्यान और प्रार्थना से अपनी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ा सकते हैं।
2. आप वित्त और धन संचय में बड़ी संपत्ति प्राप्त करने के लिए भगवान बालाजी से प्रार्थना कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | धनु राशि

नए साल की शुरुआत आपके चौथे भाव में बृहस्पति, दूसरे भाव में शनि, 5वें भाव में राहु और 11वें भाव में केतु के साथ होगी। आप आजमाइशी दौर के अंतिम छोर पर हैं।

16 जनवरी, 2023 को हो रहा शनि का गोचर आपके जीवन में नई शुरुआत करेगा। आप साढ़े सात साल की अपनी साढ़े शनि पूरी कर रहे हैं। अगले ढाई साल तक आपका भाग्य अच्छा रहेगा।

16 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 के बीच का समय आपको अच्छे परिणाम देगा। ग्रहों की स्थिति 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच राज योग बनाएगी। आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें सफलता देखेंगे।

04 सितंबर, 2023 और 04 नवंबर, 2023 के बीच का समय इतना अच्छा नहीं दिख रहा है। लेकिन आपको 04 नवंबर, 2023 के बाद अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर, 2023 आपके जीवन के सबसे अच्छे वर्षों में से एक होगा।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: खराब समय

इस चरण में शनि और राहु परेशानी का कारण बनेंगे। आप अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में सक्षम होंगे। आपके काम का दबाव मध्यम रहेगा।  इस अवधि में किसी भी तरह के निवेश से बचें। यदि आप कोई जोखिम लेना चाहते हैं, तो अपनी कुंडली की जांच कराने की जरूरत है।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: अच्छे परिणाम

साढ़े शनि अवधि पूरी करने के लिए हार्दिक बधाई। आपने 17 जनवरी, 2023 को साढ़े शनि के साढ़े सात साल पूरे कर लिए हैं। इस चरण में आपको अच्छे परिणाम दिखाई देने लगेंगे। बृहस्पति, शनि और केतु सौभाग्य देंगे।
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से इंतजार कर रहे दंपतियों को संतान की प्राप्ति होगी। अगर आप खुश नहीं हैं तो अपनी नौकरी बदल सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता रहेगा। स्टॉक ट्रेडिंग अब फायदेमंद होगी। लेकिन अपने कुंडली सहयोग के बिना स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग और ऑप्शंस ट्रेडिंग से बचें।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: स्वर्णिम अवधि

आपके तीसरे भाव में शनि, 5वें भाव में राहु और बृहस्पति की युति और 11वें भाव में केतु इस चरण में राजयोग बनाएंगे। आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें अच्छी सफलता की उम्मीद हो सकती है। इस चरण में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  यदि आप मीडिया, खेल या राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो प्रसिद्धि पाएंगे और सेलिब्रिटी बनेंगे। अगर आप अपनी फिल्में रिलीज करते हैं तो ये सुपरहिट हो जाएंगी।
आपको स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग से अप्रत्याशित लाभ होगा। यदि आपकी अनुकूल महादशा चल रही है तो इस चरण में धनवान बनेंगे। प्रचुर धन-प्राप्ति के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। आपको विरासत, लॉटरी, जुआ, अथवा यहां तक कि किसी मुकदमे या बीमा से सेटलमेंट के जरिए फायदा मिलेगा।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: औसत समय

इस चरण में शनि और बृहस्पति दोनों वक्री होंगे। राहु का आपके 5वें भाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आप रिलेशनशिप संबंधी मसलों के कारण भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।आपके काम का दबाव मध्यम रहेगा। ऑफिस की राजनीति होगी, लेकिन उसे मैनेज कर पाएंगे।  लेकिन स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग के लिए अच्छा समय नहीं है।


वार्षिक राशिफल 2023 | धनु राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप पूर्णिमा को सत्यनारायण व्रत कर सकते हैं।
2. आप ध्यान और प्रार्थना से अपनी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ा सकते हैं।
3. छिपे हुए शत्रुओं से सुरक्षा पाने के लिए सुदर्शन महामंत्र सुन सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | मकर राशि

पिछले दो सालों में आपने जो दर्द सहा है, उसे बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। इस नए साल की शुरुआत में बिना किसी राहत के आपका जीवन कई पहलुओं  प्रभावित होगा।

आपका कामकाजी जीवन प्रभावित होगा। हो सकता है कि आप पहले ही अपनी नौकरी गंवा चुके हों और नया साल शुरू होते ही आपकी नौकरी छुट जाए।

अच्छी खबर यह है कि शनि 16 जनवरी, 2023 को जन्म राशि से बाहर चला जाएगा। समस्याओं की तीव्रता 16 जनवरी, 2023 और 21 अप्रैल, 2023 के बीच मध्यम होगी। आपको याद रखना होगा कि 21 अप्रैल, 2023 तक सख्त आजमाइश के चरण में होंगे।
बृहस्पति का आपके चतुर्थ भाव में गोचर 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच थोड़ी राहत दे सकता है। आप एक-एक करके पारिवारिक समस्याओं का समाधान करेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लेकिन आपकी आर्थिक परेशानी बिना किसी राहत के बनी रहेगी। कोई भी निवेश करने से बचें। आप 04 सितंबर, 2023 और 31 दिसंबर, 2023 के बीच मामूली सुधार महसूस करेंगे।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: चौतरफा समस्याएं

बृहस्पति, शनि, राहु और केतु अच्छी स्थिति में नहीं होंगे। यह संयोजन आपके जीवन में उथल-पुथल पैदा करेगा।  आपको अपने स्वास्थ्य, परिवार और रिश्तों को अधिक महत्व देने की जरूरत है।
आपके पास पहले से जो कुछ भी है, यदि उसे कायम रख सकते हैं, तो यह इस चरण में एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है।

धूम्रपान या मादक पेय के आदी होने से बचें।  कोई भी स्टॉक ट्रेडिंग या सट्टा करने से बचें। इस आजमाइशी चरण को पार करने के लिए पर्याप्त प्रार्थना, ध्यान करें और अपनी आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाएं।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: थोड़ी राहत

जन्म शनि चरण पूरी तरह से समाप्त करने के लिए बधाई। आप 28 मार्च, 2025 तक चलने वाले साढ़े सती के अंतिम चरण में होंगे। आपके दूसरे भाव में शनि का प्रभाव जन्म शनि की तुलना में कम होगा। लेकिन आपके तीसरे भाव में बृहस्पति और चौथे भाव में राहु इस चरण में परेशानी पैदा करेगा।

आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का सही इलाज मिलेगा। यदि आपने अपनी नौकरी गंवा दी है, तो एक और अस्थायी नौकरी मिल जाएगी। किसी भी स्टॉक ट्रेडिंग और जोखिम भरे निवेश से बचें।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: कुछ भरपाई

अच्छी खबर यह है कि बृहस्पति आपके चौथे भाव में रहेगा। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन आपके दूसरे भाव में शनि, चौथे भाव में राहु और चौथे भाव में केतु सौभाग्य की अनुकूलता को निष्फल कर देंगे। इस चरण में समस्याएं काफी हद तक जारी रहेंगी। लेकिन समस्याओं की तीव्रता कम होती जाएगी।

अगर आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाएं। आपके साथ नकली दस्तावेजों के कारण धोखाधड़ी हो सकती है।आपके दूसरे भाव में स्थित शनि स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग और जुए के जरिए अधिक नुकसान की वजह बनेगा।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: अच्छी भरपाई

यह चरण आपको लंबे समय बाद अच्छी भरपाई देगा। आपको मामूली अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।  आप अपनी पिछली गलतियों को महसूस करेंगे और उन्हें सुधारेंगे। दांपत्य मधुरता लंबे समय बाद अच्छी दिख रही है। आपके काम का दबाव और तनाव कम होगा।  कारोबारियों को पिछले कष्टदायक अनुभवों को भुलाने के लिए समय मिलेगा। यदि आपकी अनुकूल महादशा चल रही है, तो अपने स्टॉक निवेश में मामूली सुधार देखेंगे।

वार्षिक राशिफल 2023 | मकर राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप शनि मन्दिर या नवग्रह युक्त किसी मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
2. आप  किसी राहु स्थान के दर्शन भी कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | कुम्भ राशि

बृहस्पति आपके दूसरे भाव में होगा। आपके तीसरे भाव में राहु भी अच्छा भाग्य देगा। आप चिंता, तनाव और शारीरिक बीमारियों से बाहर निकल आएंगे। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा।  आप 21 अप्रैल, 2023 तक अपने करियर और वित्तीय मामलों में शानदार प्रगति करेंगे।

आपकी जन्म राशि पर शनि का प्रभाव 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच अधिक महसूस किया जाएगा। आप पर बहुत अधिक मानसिक दबाव और तनाव रहेगा। आपको स्वास्थ्य को अधिक महत्व देने की जरूरत है।

आपको 04 सितंबर, 2023 और 4 नवंबर, 2023 के बीच उल्लेखनीय राहत मिलेगी। लेकिन 04 नवंबर, 2023 के बाद का समय एक और आजमाइश का चरण होने जा रहा है।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: अच्छा भाग्य

यह सौभाग्य से भरा अद्भुत समय होने जा रहा है। आप बृहस्पति और राहु के बल से अपने ऊर्जा स्तर को पुनः प्राप्त कर लेंगे। आप पिछली बुरी घटनाओं को भुला पाएंगे।

अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको कम वेतन और पद के साथ अच्छी नौकरी मिलेगी। कारोबारियों को छोटे प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे अच्छा कैश फ्लो होगा।आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: कठोर परिश्रम के साथ सौभाग्य

आप इस चरण में भी खुश रहेंगे। लेकिन जन्म राशि में शनि का गोचर आपसे बहुत परिश्रम कराएगा। आप 17 जनवरी, 2023 से ‘जन्म शनि’ चरण शुरू कर रहे हैं। आप 28 मार्च, 2025 को जन्म शनि से बाहर निकल आएंगे। इस चरण में बृहस्पति और राहु के कारण अच्छा भाग्य रहेगा।

आप अच्छे भाग्य का आनंद लेंगे लेकिन वह कठोर परिश्रम के बाद आएगा। आप अपने कार्यस्थल पर बहुत व्यस्त रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी दिख रही है। अचल संपत्ति निवेश करना ठीक है। यदि आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी कुंडली की जांच कराने की जरूरत है।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: चौतरफा समस्याएं

शनि आपकी जन्म राशि पर  गोचर कर रहा है। अब बृहस्पति आपके तीसरे भाव में जाएगा, जो कड़वा अनुभव देने वाला है। आपके 9वें भाव में केतु हालात को और मुश्किल बना देगा। आपके तीसरे भाव में केवल राहु ही आपके दोस्तों के जरिए तसल्ली दिला सकता है।
जन्म शनि का असल ताप अब महसूस होगा। आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

कामकाजी पेशेवर काम के अधिक दबाव और ऑफिस की राजनीति से प्रभावित होंगे। यदि आप सावधान नहीं हैं, तो इस अवधि में अपनी नौकरी गंवा देंगे। स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग वित्तीय संकट पैदा करेगी।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: आपकी कड़ी मेहनत का फल

4 सितंबर, 2023 को बृहस्पति वक्री हो जाएगा, जो आपको काफी राहत देगा। शनि पहले से ही वक्री है और शुभ फल देगा। आपके तीसरे भाव में राहु इस चरण में तेजी से सौभाग्य देगा। आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का तेजी से उपचार मिलेगा। आपको शारीरिक बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। आप एक-एक करके पारिवारिक समस्याओं का समाधान करेंगे। आपको अपनी पिछली गलतियों का अहसास होगा। आप अपनी वित्तीय स्थिति को सावधानी से संभालेंगे।

वार्षिक राशिफल 2023 | कुम्भ राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप स्वास्थ्य समस्याओं की तीव्रता कम करने के लिए हनुमान चालीसा और आदित्य हृदयम् सुन सकते हैं।
2. आर्थिक समस्याएं कम करने के लिए भगवान बालाजी से प्रार्थना कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023 | मीन राशि

आपके लिए आगामी साढ़े सात साल के लिए साढ़े सती शुरू होगी।
इस नए साल में आपको साजिश और राजनीति से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ईर्ष्या और बुरी नजर से भी आपकी बढ़त प्रभावित होगी।

21 अप्रैल, 2023 को हो रहा बृहस्पति का गोचर सौभाग्य लेकर आएगा। 21 अप्रैल, 2023 और 04 सितंबर, 2023 के बीच शानदार बढ़त होगी। आपके पास एक-एक करके समस्याओं को सुलझाने के लिए अच्छा समय होगा।

01 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक: निम्न समय
आपके 11वें भाव में शनि शुभ फल देगा। लेकिन आपके दूसरे भाव में जन्म गुरु और राहु की शक्ति बहुत अधिक है। यदि आपकी कमजोर महादशा चल रही है, तो अचानक आपके जीवन के नई समस्याएं आएंगी। सौंपे गए कार्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कारोबारी लोग कष्टदायक दौर से गुजर रहे होंगे।
आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। आपको  व्यक्तिगत, आपातकालीन, यात्रा और चिकित्सा खर्चों से निपटना होगा।  लॉटरी, जुआ और अन्य स्पेक्युलेटिव ट्रेडिंग से दूर रहें।

17 जनवरी, 2023 से 21 अप्रैल, 2023 तक: निराशा और असफलता

आप जन्म गुरु के ताप से गुजर रहे होंगे। अब आप साढ़े सात साल के लिए साढ़े सती के अंतर्गत होंगे।  कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको अपनी कुंडली पर निर्भर रहना होगा।
आपके परिवार के साथ  झगड़ा और बहस होगी।  यदि आपकी कमजोर महादशा चल रही है, तो मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

आप बिना अपनी किसी गलती के शिकार हो जाएंगे। आप अपनी नौकरी से इस्तीफा भी दे सकते हैं, क्योंकि आपके कार्यस्थल पर चीजें खराब हो रही हैं। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होगा ।यदि आप किसी कानूनी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो मुख्यधारा और सोशल मीडिया में आपकी बदनामी होगी।

21 अप्रैल, 2023 से 04 सितंबर, 2023 तक: अच्छा भाग्य
‘जन्म गुरु’ चरण को पार करने के लिए हार्दिक बधाई। राहु मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में होगा और केतु 28 जून, 2023 तक स्वाति नक्षत्र में होगा और फिर तुला राशि पर चित्रा नक्षत्र में चला जाएगा। शनि 17 जून, 2023 को कुंभ राशि में वक्री होगा।

आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के लिए आपको पहचान मिलेगी। नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय है। इस दौरान कारोबारियों को अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। अब आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।  स्टॉक ट्रेडिंग, खासतौर से 17 जून, 2023 से फायदेमंद होगी।

04 सितंबर, 2023 से 04 नवंबर, 2023 तक: मिश्रित समय
बृहस्पति मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में वक्री होगा। इस गोचर के अंतिम चरण में राहु मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र में और केतु तुला राशि में चित्रा नक्षत्र में होगा।  आपको विशेषतः  आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि में देरी होगी। इस दौरान स्टॉक ट्रेडिंग और किसी भी अन्य जोखिम भरी ट्रेडिंग से दूर रहें।

वार्षिक राशिफल 2023 | मीन राशि- उपाय व सावधानियां

1. आप अमावस्या को अपने पितृदेवों से प्रार्थना कर सकते हैं.
2. आप बेघर लोगों को धन या भोजन का दान कर सकते हैं।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *