गरीबी दूर करने के उपाय | ये उपाय बना देंगे आपको अमीर

शास्त्रों में बताए गए गरीबी दूर करने के ज्योतिषीय और वास्तु उपायों की चर्चा करने  से  पहले  हम  जीवन  के  कुछ सामान्य नियमों को अपना लेंगे तो कभी गरीब नहीं रहेंगे। गरीबी  हमारे  पास भी नही फटकेगी। यह जान लेने के बाद हम जानेंगे गरीबी दूर  करने के उपाय।

आजकल  लोगों  की देखा देखी या उनमें बराबर दिखने  की  होड़  में ईएमआई पर चीजें खरीदने का चलन बढ़ गया है। बिना जरूरत की भी चीज कर्ज लेकर खरीदना लोगों की आसानी से कर्ज में डूबा रहा है। फिर कर्ज को चुकाने के लिए क्रेडिट कार्ड का  उपयोग  इंसान  को  दुष्चक्र में  फंसा कर गरीब बना देता है। आज मैं कुछ बिंदु साझा कर रहा हूं  जिनको  अपना  कर आप कर्ज से  जाल से  बच सकते हैं। इन बिन्दुओ  के  बाद   मैं  आपको  बताऊँगा गरीबी  दूर  करने  के  टोटके,  जिनको अपनाकर  आप  लक्ष्मी को  अपनी  ओर आकर्षित कर पाएंगे और गरीबी से बाहर निकल जाएंगे।

गरीबी दूर करने के उपाय : जरूरत हो वही खरीदें

ज्यादातर लोग पैसा खर्च करते हैं अपनी इच्छा  के मोहताज  ही कर  जबकि पैसा खर्च  करना  चाहिए  अपनी  जरूरत  के अनुसार। इंसान  की   इच्छा  तो ना जाने क्या क्या खरीदने की होती है और हमेशा वो खरीदे जिसकी जरूरत हो। जब आप केवल  अपनी  जरूरतों  पर  पैसा  खर्च करना शुरू करते हैं, न  कि  अपनी इच्छा के अनुसार  तब  आप कभी कर्ज में नहीं पड़ेंगे और कभी गरीब नही होंगे।

गरीबी दूर करने के उपाय : क्रेडिट कार्ड उपयोग न करें

अगर समझदारी से प्रयोग नहीं किया गया तो क्रेडिट कार्ड एक मायाजाल है। गरीबी में फंसने के एक दुष्चक्र है। क्रेडिट कार्ड  खरीद पर  छूट  और  रिवॉर्ड पॉइंट  के चक्कर मे ना चाहते हुए भी बिना जरूरत की चीजें खरीद  ली जाती हैं। फिर  जब पैसा समय  पर नही दिया  तो किश्तों पर वापिस करने के अंतहीन जाल में फंसकर सारी  कमाई  से ब्याज  ही भरते रहते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड को ना कह दें तो आप कर्ज मुक्त जीवन जी सकते हैं।

गरीबी दूर करने के उपाय : बजट बनाएं

यदि आप ऋण-मुक्त जीवन जीना चाहते हैं  तो  आप  जो  भी  कमाते हैं, आपको केवल एक बजट का प्रयोग करके अपने मासिक  और  वार्षिक खर्चों  की योजना बनाने  की  आवश्यकता होती है। अपनी कमाई का 50% अपनी मूलभूत जरूरतों जैसे भोजन, मकान कपड़े व शिक्षा आदि पर खर्च करना चाहिए, अपनी कमाई का 30%  आप  अपनी  इच्छा  पर खर्च कर सकते  हैं  जैसे  यात्रा करना,  खरीदारी करना, या फिल्में देखना आदि। आपकी कमाई का  कम  से  कम 20% बचत में अवश्य जाना चाहिए।

गरीबी दूर करने के उपाय : नशे से दूर रहें

अगर आप गरीबी का जीवन नहीं बिताना चाहते तो आपको अपनी आदतें नियंत्रित करनी होगी। आपको शराब, धूम्रपान जैसे हर तरह की नशे को नियंत्रण में रखें या उनसे दूर रहें।

गरीबी दूर करने के उपाय : अपना रोल मॉडल बदलें

आप बचपन से जो कुछ भी देख रहे हैं, वह  आपके  मस्तिष्क  पर  गहरी छाप छोड़ता है। वह सब  आपके अंतर्मन में याद बनके चला  जाता है। यदि आपने अपने  पिता या किसी करीबी रिश्तेदार की अपने जीवन का बड़ा हिस्सा कर्ज में बिताते देखा है  तो  सम्भवतः  आप भी कर्ज  में  रहें। इसकी  वजह  यह  है  कि आपने ऐसा नहीं सोचा था कि कर्ज होना एक  बुरी बात है। इसलिए आपके जो करीबी  रिश्तेदार  या  दोस्त  कर्ज  मुक्त  जीवन  जी  रहे  हैं उनको  अपना   रोल मॉडल बनाएं  और उनकी  तरह  जीवन जीने का प्रयास करें।

गरीबी दूर करने के उपाय : बुरे वक्त के लिए योजना बनाएं

बुरे वक्त के लिए कोई योजना नहीं होने से आपका कर्ज भी बढ़ सकता है। इसलिए कठिन  समय में ऋणों से बचने और कर्ज मुक्त  जीवन  जीने  के  लिए अभी  पैसे बचाना शुरू करें।

यह भी पढ़ें: शनि गोचर 2023-25- बदल देगा सब कुछ

गरीबी दूर करने के उपाय:ज्योतिष व वास्तु उपाय

कौन  पैसे  नहीं  चाहता  है? कौन अमीर नहीं बनना चाहता? हमारे  अस्तित्व  को सुचारू और जीवन को  आरामदायक बनाने  के लिए  पैसा एकमात्र  साधन है। यदि कोई व्यक्ति कहता है कि पैसा उसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है, तो वह व्यक्ति झूठ बोल रहा है। देखिये सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है कि आप भगवान कुबेर को खुश रखें। वह धन के देवता हैं और यदि आप उन्हें खुश रखेंगे तो आपके जीवन में कभी  भी किसी  चीज की कमी नहीं होगी l तो आप  भगवान  कुबेर  को कैसे खुश  रख  सकते हैं? यहाँ कुबेर को खुश रखने और गरीबी दूर करने के उपाय दिए गए हैं:

1. आप  अपना  पैसे  रखने  का  स्थान, अलमारी या तिजोरी को घर के दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम की दिशा में रखें ताकि यह उत्तर दिशा में खुले।  भगवान  कुबेर  की दिशा उत्तर है और इस  दिशा  में तिजोरी का  खुलना  यह  सुनिश्चित  करता है कि वह इसे बार-बार भर सकें।

2. पैसे  को  आकर्षित  करने  के   लिए, तिजोरी या  लॉकर  के सामने  एक दर्पण रख दें ताकि दर्पण, तिजोरी या लॉकर की छवि को प्रतिबिंबित करे।

3. कुबेर यंत्र को अपने पूजा के स्थान में लाल रंग के कपड़े में लपेट कर रखें और उससे प्रतिदिन प्रार्थना कर के  आशीर्वाद लें।

4. घर में तुलसी का पौधा लगाने और हर शाम पौधे के पास  घी  का  दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी आपके घर  को  कभी  नहीं छोड़ेगी। हमेशा आपको सुख और समृद्धि प्रदान करेगी।

5. प्रत्येक शुक्रवार को दक्षिण दिशा में सफेद शंख के माध्यम से भगवान विष्णु को जल चढ़ाएं। इससे देवी लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

6. प्रत्येक  दिन  स्नान  के  उपरांत , देवी लक्ष्मी  से  प्रार्थना करें और आशीर्वाद लें और  अपने  माथे  पर  केसर  का तिलक लगाएं।

7.  हर सुबह घर के मुख्य द्वार पर घर की महिला  को पानी  से  भरा  एक  गिलास फेंकना  चाहिए। इससे धन  और समृद्धि का घर में प्रवेश आसान हो जाता है।

8. आर्थिक संकट व गरीबी को दूर करने के लिए हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।

9. महीने  के  किसी  भी  शुक्ल  पक्ष  के शुक्रवार  को   तीन   कन्याओं   को  खीर खिलाएं और कुछ पैसों के साथ उन्हें पीले वस्त्र भी दान करें। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह आपके घर पर कृपा करती हैं।

10. मां   लक्ष्मी  की कृपा  पाने  के  लिए  सफेद  रंग  की  वस्तु का दान  करें।

11. घर में कभी भी टूटे हुए बर्तन को न रखें ना ही उसका उपयोग करें।

12. कभी भी कुछ भी किसी से भी मुफ्त में न लें और न  ही  अपनी  कोई  भी सेवा मुफ्त  में  दें। सुनिश्चित  करें  कि  कुछ  ना कुछ धन सेवा के बदले में प्राप्त हो।

13. गलत  तरीके  से  कमाया  गया  धन कभी  नहीं  ठहरता। इस  बात का हमेशा  ध्यान रखें।

14. अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा दान में अवश्य दें। ऐसा करने से आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

15. घर की महिलाओं के साथ  सम्मान के साथ पेश आएं। वे देवी लक्ष्मी का ही रूप मानी जाती हैं।

गरीबी दूर करने के लिए हस्त मुद्रा : कुबेर मुद्रा

कुबेर मुद्रा

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह मुद्रा  धन  के  देवता  कुबेर के नाम पर है।

कुबेर  मुद्रा  बनाने  के लिए  आप चित्र के अनुसार अंगूठे  को  तर्जनी  और  मध्यमा उंगली  से  मिला  लें  तथा  कनिष्ठा  और अनामिका की मोड़कर हथेली से छुआ लें।

आप  सोच  रहे होंगे कि कोई  भी हाथ से बनाई हुई मुद्रा गरीबी कैसे दूर कर सकती है या किसी मुद्रा बनाने से पैसे कैसे कमा सकते हैं। आपकी जिज्ञासा के लिए बता दूँ की कुबेर मुद्रा  का  अभ्यास  करने  से आप आत्मविश्वास  से  भर  जाते हैं और आपके इरादे पक्के हो जाते हैं। कोई भी डर या भय हो वह पास भी नहीं फटकता और आप निडर  होकर  अपने लक्ष्य को पा  लेते  हैं। सुबह  और  शाम  को सिर्फ 15-15 मिनट कुबेर मुद्रा करने से आपको शीघ्र ही कामयाबी मिलने लगती है। आप शांत जगह पर बैठ जाएं और ऊपर फ़ोटो में दिखाई हुई कुबेर मुद्रा बना लें। मन ही मन अपने सपनो या लक्ष्यों को दोहराएं और चमत्कार स्वयं देखें।

गरीबी दूर करने का मंत्र : “श्रीं” मंत्र

धन की देवी माँ लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र “श्रीं” मंत्र है। इसका निरंतर  मन  ही मन जाप करने से आपके पास धन की कभी कमी हो ही नही सकती। अगर आपका पैसा कहीं फंसा  हुआ है तो वह भी शीघ्र ही निकल  जाता है। आपको “श्री” मन्त्र का  जाप  बिना होंठ हिलाये मन ही मन करना है। चाहे  आप  जो  कुछ भी काम कर रहे  हों  मन मे “श्रीं” का  जाप चलते रहना चाहिए। एक दिन ऐसा आएगा आप सो रहे होंगे तब भी मन्त्र का जाप आपके अंदर चल रहा होगा।कैसी भी गरीबी क्यों न हो, कितना भी धन का अभाव हो,”श्रीं” मन्त्र के निरंतर जाप  से सब दूर हो जाता है और जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती।

देखिये  बिना   प्रयास  किये  और  मात्र उपायों  को पढ़  लेने  से  तो पैसा आने से रहा। आपको इन उपायों को अपने जीवन में उतार कर तो  देखें। जीवन मे आया बदलाव आपके सामने होगा।अगर आप सभी उपाय नहीं भी  कर पाएं तो उपाय नंबर 12  से  15  ही  शुरू कर  के  देखें आपका  जीवन 100% बदल जाएगा।

इन निर्धनता दूर करने के उपाय को श्रद्धा से कर लिया तो आपको अमीर बनने से कोई नही रोक पायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *